UP News: अस्पताल के दरवाजे पर लगा ताला, रातभर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, जानिए पूरा मामला !

by Nishi_kashyap
गर्भवती महिला

यूपी,10 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की अस्पताल के दरवाजे पर ताला लटका होने की वजह से एक गर्भवती महिला सारी रात प्रसव पीड़ा से चिल्लाती रही, और उसने अस्पताल के दरवाजे पर ही बच्चे को जन्म दिया।

अस्पताल के दरवाजे पर ताला लटका होने की वजह से एक गर्भवती महिला सारी रात प्रसव पीड़ा से जुझती रही। समय से सुविधा न मिलने के कारण उसने अस्पताल के दरवाजे पर ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के कारण हड़कंप मच गया।

पूरा मामला जानिए

देवमई गाँव निवासी संजय पासवान की पत्नी अनुराधा देवी (30) बकेवर कस्बे में किराए के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का पति पुणे में शटरिंग का काम करता है और वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। अनुराधा देवी नौ माह की गर्भवती थी। मंगलवार के दिन सुबह तीन बजे उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर पहुँची,वहाँ ताला लगा था। कोई डॉक्टर या स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था। उस दौरान महिला पीड़ा से तड़प रही थी। परिवार वालों ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन इसी बीच प्रसव शुरू हो गया और महिला ने गेट के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया।

स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही

महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ देर बाद स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुँचे और प्रसूता को अस्पताल में भर्ती किया गया। हैरान करने वाली बात को ये है की उन्हें 24 घंटे पूरे होने से पहले ही डिस्चार्ज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा गया की किस तरह महिला अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा में पड़ी हुई है और कोई स्वास्थ्य सुविधा मौजूद नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है। वहीं, विपक्षी दल भी इस वीडियो को शेयर कर योगी सरकार पर तंज कस रहे है।

यह भी पढ़े: UP News: कांवड़ यात्रा से पहले यूपी के इस ज़िले में चला बुलडोजर, हटाए गए अवैध अतिक्रमण

You may also like