यूपी,10 जुलाई,2025: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज राज्य में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बिजली की चमक के साथ, कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिनमें ये राज्य शामिल है। चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.
इन जिलों में बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों को विशेष रूप से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कासगंज, एटा, आगरा, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन।
मौसम विभाग की लोगों से अपील
भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है और बिजली गिरने की घटनाओं से जान-माल की भी हानि हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी अपनी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े: Haryana News: वीजा एजेंट के घर पर ईडी की टीम ने मारा छापा