महागठबंधन के बिहार बंद के कारण शिवहर में CO को पैदल जाना पड़ा ऑफिस

by Manu
बिहार बंद

शिवहर, 9 जून 2025: बिहार के शिवहर जिले में बुधवार (9 जुलाई) को महागठबंधन द्वारा मतदाता सत्यापन अभियान के विरोध में किए गए बिहार बंद व चक्का जाम आंदोलन का व्यापक असर देखा गया। सुबह से ही महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जगह-जगह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आगजनी की, जिससे शहर की तमाम दुकानें बंद रहीं और वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

इस दौरान जीरोमाइल चौक पर बंद समर्थकों ने शिवहर की सर्कल ऑफिसर (सीओ) अनामिका कुमारी के वाहन को रोक दिया, जिसके कारण उन्हें अपने कार्यालय तक 500 मीटर पैदल जाना पड़ा। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करते रहे, लेकिन सरकार और मतदाता सत्यापन अभियान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महागठबंधन नेताओं ने इस अभियान को गरीब, मजदूर, और अशिक्षित वर्ग के मतदाताओं के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि यह प्रक्रिया वंचित समुदायों को मतदाता सूची से हटाने का सुनियोजित प्रयास है। प्रदर्शन में शामिल महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने गीत गाकर और नारे लगाकर सरकार और चुनाव आयोग की नीतियों का विरोध किया।

ये भी देखे: बिहार के आरा में 25 करोड़ की लूट: हथियारबंद अपराधियों ने तनिष्क शोरूम को बनाया निशाना

You may also like