सीएम मान आज लॉन्च करेंगे हेल्थ कार्ड, 10 लाख रुपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज

by Manu
पंजाब सरकार

चंडीगढ़, 8 जुलाई 2025: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (8 जुलाई) को मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत हेल्थ कार्ड लॉन्च किया, जिसके जरिए राज्य के नागरिकों को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इस योजना की घोषणा 2025-26 के बजट में की गई थी और अब इसे लागू कर दिया गया है। इसका लक्ष्य पंजाब के 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है।

इस योजना के तहत पात्र नागरिकों को एक खास हेल्थ कार्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वे सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। जो लोग पहले से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के दायरे में हैं, उन्हें पंजाब सरकार की ओर से अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर मिलेगा, जिससे उनकी कुल इलाज राशि भी 10 लाख रुपये तक हो जाएगी।

सीएम मान ने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब का कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में अपनी जान न गंवाए। यह योजना हर वर्ग, चाहे ग्रामीण हो या शहरी, अमीर हो या गरीब, सभी के लिए सेहत का मजबूत कवच बनेगी।”

ये भी देखे: Punjab News: सीएम मान का युवाओं को बड़ा तोहफा, दिए नियुक्ति पत्र

You may also like