यूपी, 08 जुलाई, 2025: मॉनसून ने पूरे उत्तर प्रदेश में दस्तक देदी है। 8 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 9 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी और मध्य यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं ज़्यादातर जिलों में गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी गई है कि वे बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
भारी बारिश की संभावना वाले जिले
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, जालौन, महोबा, झांसी, फिरोजाबाद, इटावा, शाहजहाँ पुर, ललितपुर आदि जिलों में बारिश की संभावना है।
वज्रपात की संभावना वाले जिले
उत्तर प्रदेश के एक बड़े क्षेत्र में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जिन जिलों में अलर्ट जारी है उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि जिले शामिल हैं।
यह भी पढ़े: पंजाब के लोगों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, खोले गए फ्लड गेट