Breaking: पंजाब के इस ज़िले को मान सरकार देगी बड़ा तोहफा

by Nishi_kashyap
मान सरकार

मोहाली,07 जुलाई, 2025: मोहाली निवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है बतादें की मोहाली ज़िले को पंजाब की मान सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। आज शाम 4 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत 10 MGD STP को 15 MGD STP में अपग्रेड किया गया है। बतादें की इस परियोजना को 145.26 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड किया गया है। मान सरकार का कहना है कि मोहाली ज़िले की आने वाले 20 वर्षों की जनसंख्या वृद्धि और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को अपग्रेड किया गया है। साथ ही बिजली की खपत को कम करने और ऊर्जा समर्था बढ़ाने के लिए इस प्लांट में 1 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी लगाया गया है।

यह भी पढ़े: आने वाले 3 दिन बेहद भारी! पंजाब के इन जिलों के लोगों के लिए जारी हुई चेतावनी

You may also like