School Shutdown: 15 जुलाई तक बंद होंगे इस जिले के अवैध प्राथमिक विद्यालय

by Nishi_kashyap
अवैध प्राथमिक विद्यालय

बाराबंकी, 07 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की बिना मान्यता चल रहे प्राथमिक व जूनियर स्कूलों पर अब जल्द ही प्रशासन की ग़ाज गिरने वाली है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने 15 जुलाई तक सभी अवैध स्कूलों को बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट माँगी गई है।

स्कूलों को बंद कराने के आदेश जारी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित अवैध स्कूलों पर अब शासन सख्त हो चूका है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 15 जुलाई 2025 तक बाराबंकी जिले के सभी बिना मान्यता वाले स्कूलों को बंद कराने के निर्देश जारी किए है।

सख्त आदेश, सख्त कार्यवाही

शासन की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि जिन विद्यालयों के पास विभागीय मान्यता नहीं है, वे अवैध रूप से संचालन कर रहे हैं। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। निदेशक ने निर्देश जारी किए है कि 15 जुलाई तक इन स्कूलों को बंद कराने की संपूर्ण रिपोर्ट एक निर्धारित प्रारूप में शासन को भेजी जाए।

यह भी पढ़े: केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन, पुरे जिले में शोक की लहर

You may also like