कानपुर, 07 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। फंदे से लटकी लाश को देख उसकी माँ की चींखें निकल गई। छात्रा के हाथ पर लिखा हुआ था, ‘गुलशन आई मिस यू…’ जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव को देखकर परिजनों में मची चीख-पुकार
यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गोविंदनगर थाना इलाके की है। जहाँ पर मिल्कबोर्ड चौकी क्षेत्र में रहने वाले किराना दुकानदार की 18 साल की बेटी इंटर की छात्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लड़की ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वो बेटी को अस्पताल से लेकर लौटे है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने की पूछताछ
छात्रा की बाईं हथेली पर गुलशन आई मिस यू…लिखा हुआ था। उसने साथ में हथेली पर रोता हुआ इमोजी बनाया था। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की और उस लड़के के बारे में पूछा। तो परिजनों ने पूरी बात बताईं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके का एक युवक उनकी बेटी को तीन महीने से परेशान कर रहा था। शनिवार की रात करीब नौ बजे युवक अपने साथियों के साथ घर के नीचे पहुँचा और छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकी। इसके बाद उसने छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर युवक ने पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। उसके जाने के बाद छात्रा कमरे में चली गई और फंदे से लटकर जान दे दी।
यह भी पढ़े: एक पेड़ माँ के नाम: पौधारोपण महाभियान में इतिहास रचेगा उत्तर प्रदेश, लगाए जायेंगे 37 करोड़ पौधे