चंडीगढ़, 06 जुलाई 2025: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर का निरिक्षण करने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है और इस कमेटी में 7 एचसीएच अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह कमेटी डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन द्वारा बनाई गई है। यह कमेटी प्रदेश के स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजेंगी। यह स्कूलों में चार बिंदुओं पर निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाएगी। इन बिंदुओं में पहला स्कूलों में लगे डिजिटल बोर्ड का क्या उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को आवंटित टैब की क्या स्थिति है। क्या इन टैब का वितरण सही तरीके से किया गया है या नहीं।
इसके अलावा टैब का छात्रों के द्वारा दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा है। इनके अलावा ये एचसीएस अधिकारी आईसीटी लैब लैग्वेज की भी अलग-अलग रिपोर्ट बनाएंगी। हरियाणा सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन की एडिशनल डायरेक्टर अमृता सिंह को पंचकूला और यमुनानगर जिले का निरिक्षण सौंपा गया है। एडिशनल डायरेक्टर एडमिन कमलप्रीत कौर को तीन जिले करनाल, कैथल, जींद, ममता को कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले के स्कूलों में निरीक्षण का काम सौंपा गया है।
वहीं संयुक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, संजीव कुमार को महेंद्रगढ़,फरीदाबाद, मेवात, पलवल, मयंक वर्मा को गुरुग्राम, रेवाड़ी, पानीपत, सोनीपत और हिमांशू चौहान को भिवानी,रोहतक, झज्जर और चरखी दादरी स्कूलों के निरीक्षण का काम सौंपा गया है।
यह भी पढ़े: हरियाणा के दुकानदारों के लिए बड़ी अपडेट,जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर