पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कारवाई, नगर कौंसिल का अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार

by Manu
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो

बरनाला, 5 जुलाई 2025: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनौला नगर कौंसिल में तैनात अकाउंटेंट दीपक सेतिया को 11,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई धनौला के एक ठेकेदार की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दीपक सेतिया ने उनके 2,21,402 रुपये के बकाया भुगतान का चेक पास करवाने के लिए 11,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दीपक सेतिया को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला रेंज थाने में दीपक सेतिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

ये भी देखे: BIG BREAKING: बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

You may also like