अमृतसर, 4 जुलाई 2025: जालंधर में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रिटायर्ड डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) तरसेम सिंह ने अपने परिवार पर गोलियां चला दीं। इस दिल दहला देने वाले हादसे में उनके 40 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
यह वारदात मजीठा रोड पर एक पुलिस चौकी के पास हुई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी तरसेम सिंह को हिरासत में ले लिया और उसकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त ऋषभ भोला ने बताया कि तरसेम सिंह ने दो शादियां की थीं और उनकी पहली पत्नी के साथ संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उन्होंने अपनी पहली पत्नी, बेटे और बहू पर गोलीबारी की।
घायलों को तुरंत नजदीकी गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी देखे: पंजाब सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पंजाब पुलिस के DSP गिरफ्तार