चंडीगढ़, 4 जुलाई 2025: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा ने आज पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस खास मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता, मंत्री और विधायक उनके साथ मौजूद रहे।
संजीव अरोड़ा के कार्यभार संभालने के लिए कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पार्टी के साथियों ने फूलों के गुलदस्ते और मिठाइयां भेंटकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई।
संजीव अरोड़ा ने 3 जून को राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें उद्योग मंत्रालय और एनआरआई (गैर-आवासी भारतीय) मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले उद्योग मंत्रालय तरुणप्रीत सिंह सोंद और एनआरआई मंत्रालय कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था, लेकिन अब दोनों मंत्रालय संजीव अरोड़ा को सौंपे गए हैं।
ये भी देखे: BIG NEWS: संजीव अरोड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ, NRI और उद्योग मंत्रालय मिला