कांवड़ यात्रा: हरियाणा में पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँ रद्द, जारी हुए सख़्त आदेश

by Nishi_kashyap
छुट्टियाँ रद्द

हरियाणा,04 जुलाई, 2025: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की 11 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। साथ ही सरकार की ओर से जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

हरियाणा सरकार ने 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए कड़े इंतजाम के निर्देश दिए हैं। बतादें की सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरे राज्य में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

राज्य के सभी जिलों में भारी पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 11 जुलाई से यात्रा समाप्ति तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा सभी संवेदनशील स्थानों, नाकों और शिविर स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा पुलिस अधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन से सहयोग करें। यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है तो पुलिस चौकी या डायल 112 हेल्पलाइन पर दें। साथ ही श्रद्धालुओं के मार्गों पर महिला कांवड़ियों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुलिस बल को आगाह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें और सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

जारी किए गए दिशा-निर्देश

डीजे और तेज आवाज में गाने आदि न बजाएं।
दुकानदार 10 फीट से ऊंचे कांवड़ न बेचें ताकि बिजली की तारों से कोई दुर्घटना न हो।
कांवड़िए अपने पहचान पत्र साथ रखें।
कांवड़ शिविर मुख्य सड़कों से दूर लगाने होंगे।
होटलों व ढाबों खाने-पीने की वस्तुओं की सूची और दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी।
यात्रा में एलपीजी सिलेंडर, धारदार हथियार व भाले न रखें।

यह भी पढ़े: वाहन चालक हो जाएँ सावधान! हरियाणा के इस जिले में नहीं चलेंगे पुराने वाहन

You may also like