UP News: योगी सरकार का बड़ा क़दम, प्रतियोगी छात्रों को जल्द मिलेंगी ये सुविधाएँ

by Nishi_kashyap
प्रतियोगी छात्र

बलरामपुर, 04 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी की अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी छात्रों को निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इस योजना के तहत प्रतियोगी छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी।

ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों को मिले लाभ: डीएम

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया है। उनका कहना है की निशुल्क कोचिंग योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों को दिया जाए। इसके अलावा डीएम ने प्रतियोगी छात्रों हेतु समसामयिकी मैगज़ीन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

कोचिंग के छात्रों को जल्द मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा

बलरामपुर डीएम पवन अग्रवाल का कहना है की जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा भी मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना निशुल्क कोचिंग मे छात्रों को लेक्चर क्लास दिए जाए। बतादें की जल्द ही मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग के छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा। योगी सरकार का यह बड़ा कदम प्रतियोगी छात्रों के के लिए वरदान साबित हो रहा है।

गरीब छात्रों को होगा सबसे ज़्यादा लाभ

बतादें की प्रदेश के सभी जिलों में यह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा गरीब छात्रों को होगा। इस योजना के जरिए अब उन्हें फीस की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। यह योजना समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता , जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, प्रबंधक कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीदत्तगंज सर्वेश सिंह , कोर्स कोआर्डिनेटर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: UP News: हो जाइए सावधान! लगातार बढ़ते जा रहे साइबर अपराध के मामले

You may also like