धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, सेड गिरने से एक की मौत, 5 घायल

by Manu
धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर, 3 जुलाई 2025: Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम में 2 जुलाई 2025 को एक दुखद हादसा हुआ। धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे आरती के बाद बारिश से बचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ टेंट के नीचे जमा थी। अचानक टेंट गिर गया, और इस दौरान एक लोहे का एंगल एक श्रद्धालु के सिर पर जा गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 5 अन्य लोग घायल भी हुए।

मृतक की पहचान अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे, ताकि 4 जुलाई को धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर दर्शन कर सकें। हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी देखे: अनंत अंबानी की 170 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी, धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिल

You may also like