नाभा, 2 जुलाई 2025: पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, जो पिछले एक महीने से भ्रष्टाचार के एक मामले में पटियाला की नाभा जेल में बंद हैं, ने अब कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की है। हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें कोर्ट के आदेश पर पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज हुआ। इलाज के बाद अब वह जमानत की मांग कर रहे हैं।
इस बीच, मामले में जांच का दायरा और बढ़ गया है। रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा और उनके समधी राजू मदान ने भी अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, लेकिन उनकी याचिकाएं खारिज हो गईं। इसके बाद दोनों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है, जहां उनकी अर्जियां अभी लंबित हैं।
ये भी देखे: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रमन अरोड़ा और महेश मखीजा, अदालत ने बाढ़ाई रिमांड