Punjab News: सुखना झील के खोले जाएँगे फ्लड गेट, शहरवासियों पर मंडरा रहा बाढ़ का ख़तरा

by Nishi_kashyap
सुखना झील

चंडीगढ़,02 जुलाई 2025: चंडीगढ़ में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण सुखना झील के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई बारिश के बाद सुखना लेख का जलस्तर करीब 1158.5 फीट तक पहुँच गया। इस समय जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 4.5 फीट नीचे बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है की बीते दिन हुई बारिश के कारण झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बतादें की यू.टी. इंजीनियरिंग विभाग ने लेख की निगरानी के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है और साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की यदि झील का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है, तो लेख के फ्लड गेट को खोल दिया जाएगा। ताकि शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा न हो।

बारिश न हुई तो कम हो सकता है झील का जलस्तर

पिछले दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण झील का जलस्तर 14 जून को घटकर 1156.5 फीट रह गया था, जो कि 15 मई को दर्ज 1157 फीट से भी नीचे चला गया था। आज पूरे शहर में तेज धूप निकली हुई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा और बारिश नहीं हुई, तो झील का जलस्तर थोड़ा कम हो सकता है।

इस स्थिति में खोला जाएगा झील का गेट

अधिकारियों का कहना है की अगर जलस्तर खतरे के निशान तक भी पहुँचता है। तो अतिरिक्त पानी सुखना झील में छोड़ दिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़े: Haryana CET: हरियाणा में इस काम के लिए दोबारा खोला जाएगा सीईटी पोर्टल

You may also like