UP News: सांड की भीषण टक्कर से भाजपा विधायक के करीबी की दर्दनाक मौत

by Nishi_kashyap
सांड

बरेली, 02 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के बरेली से दर्दनाक मामला सामने आया है। बतादें की बरेली में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बरेली की नवाबगंज तहसील से एक दर्दनाक हादसे में भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य के करीबी 65 वर्षीय सर्राफा व्यापारी ब्रजपाल गंगवार की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार वे बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक आवारा सांड आ गया जिसने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिस से ब्रजपाल गंगवार दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

ब्रजपाल गंगवार की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बतादें की उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का सरकार के ख़िलाफ़ गुस्सा फुट रहा है।

भाजपा विधायक ने जताया दुख

भाजपा विधायक डॉ. एमपी आर्य ने व्यापारी की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “ब्रजपाल गंगवार हमारे बेहद करीबी थे। यह घटना बेहद दुखद है। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।” विधायक ने स्वीकार किया कि नवाबगंज सहित पूरे क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है और इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जरूरत है।

यह भी पढ़े: यूपी के इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा नहीं कर पाएँगे पुजारी, जानिए क्या है वजह ?

You may also like