Haryana Crime: करनाल में नाबालिग के अपहरण मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

by Manu
अपहरण

करनाल, 30 जून 2025: करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पैसे के लेन-देन के विवाद में पांच लोगों ने एक नाबालिग मजदूर का अपहरण कर लिया। यह घटना लल्याणी रोड पर एक ढाबे के बाहर हुई। नाबालिग, जो लल्याणी रोड पर एक मैरिज पैलेस में मजदूरी करता है, रात करीब 9 बजे खाना लेने ढाबे पर गया था। ढाबा मालिक कमल के अनुसार, नाबालिग ने खाना पैक करवाया और जैसे ही वह बाहर निकला, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी उसके सामने रुकी। गाड़ी से उतरे पांच युवकों ने नाबालिग को जबरन पकड़ा, उसकी पिटाई की और उसे गाड़ी में डालकर लल्याणी गांव की ओर फरार हो गए। इस दौरान नाबालिग का पैक किया खाना सड़क पर गिर गया।

पुलिस की तुरंत कारवाई से मिली सफलता

घटना की सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी शुरू की और असंध के जलमाना पुलिस चौकी के पास नाका लगाया। वहां फॉर्च्यूनर गाड़ी दिखते ही पुलिस ने उसे रुकवाया और तलाशी ली। गाड़ी में नाबालिग मिल गया, और सभी पांच आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

तरावड़ी थाने के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि लल्याणी रोड पर ढाबे के बाहर कुछ युवकों ने एक नाबालिग को जबरन गाड़ी में ले जाकर अपहरण किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा है। पुलिस ने एक घंटे के भीतर नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी देखे: Haryana Crime: हिसार में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, ऐसे सुलझा मामला

You may also like