Breaking: आइसक्रीम खाने से गर्भवती महिला की मौत, जानिए वज़ह

by Nishi_kashyap
गर्भवती महिला

फरीदाबाद,30 जून 2025: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से हैरान कर देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। फरीदाबाद में आइसक्रीम खाने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आइस्क्रीम खाई तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

मृतका महिला की पहचान हिना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की वह ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला को बचपन से ही किडनी की बीमारी थी। डॉक्टरों ने महिला को ठंडी चीजों का सेवन करने से मना किया था। लेकिन महिला ने आइस्क्रीम खाई और तबीयत बिगड़ने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़े: Punjab News: बारिश बनी मुसीबत ! इन इलाकों के लोगों के लिए चेतावनी जारी

You may also like