UP News: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हुई सड़क हादसे का शिकार

by Nishi_kashyap
डबल डेकर बस

इटावा, 26 जून 2025: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। बतादें की बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा यूपी प्रदेश के इटावा जिले के सैफई थाना इलाके में घटित हुआ। बस माइलस्टोन 103 के पास एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी।

हादसे का कारण

पुलिस ने बताया की शुरुआती जाँच में बताया गया की ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया था। बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे पलट गई। बताया जा रहा है की बस में करीब 70 यात्री सवार थे। जिनमें से दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में करीब 240 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और दस लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों लोगों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। महिला की पहचान नेपाल निवासी सईदा खातून के रूप में हुई है। वहीं पुरुष मनोज कुमार (55 वर्ष), निवासी दरभंगा (बिहार) का बताया जा रहा है।

राहत और बचाव कार्य

इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुँची। सभी घायलों को तुरंत सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई

इटावा के जिलाधिकारी (DM) और एसएसपी समेत कई प्रमुख अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उचित इलाज के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: CBSE 10th Exam New Rules: सीबीएसई की दो बार परीक्षा को लेकर लिए गए फैसले पर क्या कह रहें हैं छात्र

You may also like