नई दिल्ली, 26 जून 2025: सीबीएसई की दो बार परीक्षा से छात्रों को फायदा होगा या नुकसान, इसे लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं। आइये जानते हैं इस बारे में छात्रों का क्या कहना है ?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्षी से 10वीं में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। यह बड़ा बदलाव छात्रों पर परीक्षा का दबाव और तनाव कम करने के लिए किया गया है। हालाँकि परीक्षा के लिए बोर्ड ने पहला चरण अनिवार्य रखा है। लेकिन अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट छात्रों को दूसरा मौका भी दिया जाएगा। राहत की बात यह है की अंक तालिका में उसी परीक्षा के अंक दर्ज किए जाएंगे जिसमें छात्रों का बहतर प्रदर्शन होगा। शहर के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र बोर्ड के इस फैसले से छात्र खुश नजर आए।
सभी छात्रों को दो बार मिलेगा मौका
जीडी गोयनका की छात्रा जिया ने बताया कि अक्सर हम देखते हैं की किसी कारण से यदि अच्छे अंक नहीं आते हैं तो छात्रों को बेहद निराशा होती है। लेकिन अब बोर्ड के इस नए फैसले से छात्रों को दो बार मौका मिलेगा। जिससे छात्र बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकेंगे।
दूसरी परीक्षा है वैकल्पिक
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्र अविरल जायसवाल ने कहा कि पहले लगा एक बोर्ड परीक्षा क्या कम थी जो अब दो बार कराई जाएगी। लेकिन बाद में समझ आया की यह हमारी सहूलियत के लिए किया गया है।
जिसमें अंक बहतरीन उसी की मिलेगी मार्कशीट
जीडी गोयनका के छात्र अरमान मलिक कहा कि सीबीएसई का यह फैसला हमारे हित में है। इससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इस फैसले की ख़ास बात यह है की अगर किसी के मार्क्स दूसरी परीक्षा में नहीं आए तो पहली परीक्षा के अंक ही फाइनल माने जाएंगे।
परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा उचित समय
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की छात्रा नाइशा छौंकर का कहना है की अब हमें फरवरी और मार्च माह में अपनी पहली मुख्य परीक्षा देनी होगी। यदि किसी कारण से अंक कम आते हैं तो हमें एक ओर मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े: तीन दिवसीय रथयात्रा मेले को लेकर सुरक्षा कड़ी, सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी