लखनऊ, 26 जून 2025: भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में बहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें खेल कोटे के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया है।
इस वज़ह से मिली नौकरी
रिंकू सिंह को यह नौकरी उनकी खेल क्षेत्र की बड़ी उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के आधार पर दी गई है। यूपी सरकार के विशेष नियमावली 2022 के अंतर्गत उनका सीधा चयन किया गया है। रिंकू से कहा है कि वह अपने सभी जरूरी दस्तावेज संबंधित पोर्टल पर अपलोड करें। दस्तावेजों की जाँच और सत्यापन के बाद उन्हें अस्थायी नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर की गई तैनाती
रिंकू सिंह की तैनाती अलीगढ़ जिले में अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर की गई है। इसके अलावा आपको बतादें की रिंकू सिंह ने हाल ही में 8 जून को लखनऊ में शादी की है। उनकी पत्नी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज है, जो यूपी के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। शादी के बाद से रिंकू एक बार फिर सबके दिलों में छाए हुए हैं।
आईपीएल (IPL)2023 में मचाई थी धूम
रिंकू सिंह ने आईपीएल (IPL)2023 में क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बना ली थी। तब से ही रिंकू लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के मारकर शानदार जीत हासिल की थी।
एक साधारण परिवार में हुआ था जन्म
रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू ने मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
यह भी पढ़े: UP Monsoon Update: रामपुर, सहारनपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट