भोपा, 24 जून 2025: मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी मुजम्मिल को एक विवाहिता से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार (24 जून) को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़िता के देवर ने 7 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में गया हुआ था। जनवरी में, जब भाई बाहर था, मुजम्मिल ने रात में उनके घर में घुसकर तमंचे के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। उसने वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा।
6 जून की रात मुजम्मिल फिर से घर में घुसा और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इस बार परिजनों ने उसे जाते हुए देख लिया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचक शिवकुमार ने मंगलवार को फरार मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ये भी देखे: उन्नाव रेप केस: निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सर्जरी के लिए अंतरिम जमानत मिली