गुरदासपुर,24 जून 2025: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। गुरदासपुर की साइबर क्राइम पुलिस ने पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 12,63,100 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आपने अक्सर देखा होगा की कई बार व्हाट्सएप्प पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित मैसेज आते हैं। इस बारे में इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि हनी कुमार गुरदासपुर निवासी ने शिकायत में जानकारी देते हुए बताया कि 27-12-24 को व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब के बारे में मैसेज आया।
हनी कुमार की पत्नी यह नौकरी करने के लिए राजी हो गई।
उसने बताया की 30-12-24 को उसकी पत्नी प्रतिभा के पंजाब नेशनल बैंक खाते से गूगल पे के जरिए पैसे ट्रांसफर हुए। 31-12-24 को उक्त कौंसिल डीसीएक्स टेलीग्राम लिंक चलाने वाले अज्ञात व्यक्तियों ने होटलों की रेटिंग करने के बहाने कौंसिल डीसीएक्स टेलीग्राम लिंक में पैसे डबल दिखाकर व् झूठ बोलकर उससे गूगल पे, एटीएम और निफ्ट ट्रांसफर के माध्यम से और चेक के माध्यम से नकदी 12,63,010 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।
अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पुलिस साइबर क्राइम गुरदासपुर ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े: Haryana News: चारों ओर होगी हरियाली! जानिए हरियाणा सरकार का बड़ा क़दम