गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

by Manu
गृह मंत्री अमित शाह

वाराणसी, 24 जून 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी के ताज होटल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून 2025 को संपन्न हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के बीच संघीय एकता, राष्ट्रीय अखंडता और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए आपसी समन्वय और उपायों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने जीआई (भौगोलिक संकेतक) उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों की एक टोकरी भेंट की।

वाराणसी में पहली बार आयोजित इस परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय शामिल हुए। नीति आयोग के अधिकारियों और चारों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

ये भी देखे: कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ पेश किया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

You may also like