उपचुनाव में AAP को 5 में से 2 सीटों पर बढ़त, गुजरात में गोपाल इटालिया आगे, केरल में सबसे आगे चल रही कांग्रेस

by Nishi_kashyap
उपचुनाव

नई दिल्‍ली ,23 जून 2025 : चार राज्यों की पाँच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों के नतीजों की गिनती आज सुबह शुरू हो चुकी है। पंजाब ,केरल ,पश्चिम बंगाल और गुजरात में 19 जून को हुए मतदान के बाद सभी की नजरें इन सीटों पर टिकी हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार , केरल की नीलांबुर सीट से यूडीएफ-कांग्रेस के उम्मीदवार आर्यदान शौकत सीपीएम के एम. स्वराज से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से टीएमसी के उम्मीदवार सबसे आगे है। गुजरात की कादी से बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही विसावदर सीट पर भी बीजेपी के उम्मीदवार आगे है। आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया एक बार फिर आगे हो गए हैं। शुरुआती बढ़त के बाद इटालिया पीछे चल रहे थे लेकिन एक बार फिर वो आगे हो गए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार , 19 जून को केरल की नीलांबुर सीट पर उपचुनाव में 75.27 प्रतिशत वोट पड़े। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 73.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। गुजरात की विसावदर सीट पर 56.89 प्रतिशत और कडी सीट पर 57.91 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

गुजरात की कडी सीट विधायक करसन सोलंकी के निधन होने के बाद खाली हुई, जबकि विसावदर में आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दिया था। केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हुआ था, जिससे उपचुनाव की स्थिति बनी। इसी तरह कालीगंज सीट विधायक नसरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी।

सभी 5 विधानसभा चुनावों पर उपचुनावों को लेकर 26 मई को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद 2 जून तक नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया चली। उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 5 जून रखी गई थी।

इन उपचुनावों से चुनाव आयोग ने नई पहल की शुरू की है। पहली बार मतदाताओं के लिए मोबाइल डिपॉजिट की सुविधा शुरू की गई है। इससे पहले मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पर जाने की मनाही के बावजूद कुछ लोग फोन लेकर चले जाते थे।

चुनाव आयोग ने इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए देश में उपचुनावों से मोबाइल डिपॉजिट सेंटर की शुरुआत की, जो मतदान के समय वोटिंग बूथों पर बनाए गए थे।

यह भी पढ़े: Good News: किसानों के खिल उठे चहरे ! हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात

 

You may also like