पंजाब, 20 जून 2025: दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में पंजाब और चंडीगढ़ के 5 संस्थानों को भी स्थान दिया गया है। बतादें की पहली बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थानों को स्थान मिला है। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें पंजाब के 4 और चंडीगढ़ के एक संस्थान को शामिल किया गया है। वहीं IIT दिल्ली ने इसमें 123वां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही 106 देशों की करीब 1500 से ज्याद यूनिवर्सिटीज ने इस रैंकिंग में अपनी जगह हासिल की है।
लंदन स्थित उच्च शिक्षा विश्लेषण कंपनी क्यूएस हर साल क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग के तहत यूनिवर्सिटीज का मूल्यांकन करती है। इस बार इसमें भारत के 54 संस्थानों को शामिल किया गया है। इससे पहले 2014 में भारत के 11 संस्थान इस रैंकिंग में शामिल थे। इंग्लैंड,अमेरिका और चीन के बाद भारत के सबसे ज्यादा शिक्षण संस्थान क्यूएस रैकिंग में शामिल किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग में पंजाब और चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटीज ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
इन यूनिवर्सिटी को किया गया है क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग में शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंजीगढ़
थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली
यह भी पढ़े: हरियाणा में शुरु हुई अनोखी एम्बुलेंस, सूखे व् मुरझाये पेड़ों का करेगी ईलाज