मोहाली, 20 जून 2025: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली आगामी पीसीए इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए सीनियर मेन्स क्रिकेट टीम के चयन हेतु 22 जून 2025 (रविवार) को ट्रायल्स आयोजित कर रहा है। ये ट्रायल्स सुबह 10:00 बजे से डीसीएएम ग्राउंड, फेज-9, मोहाली (पीसीए स्टेडियम के पीछे स्थित) में प्रारंभ होंगे।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के संयुक्त सचिव ने आज ट्रायल्स की तिथि और दिशानिर्देशों की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पात्र खिलाड़ियों को समय पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है तथा उन्हें निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
खिलाड़ियों को लाना होगा निम्नलिखित दस्तावेज
मूल जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
अन्य आवश्यक सहायक दस्तावेज
उपरोक्त सभी दस्तावेजों की एक-एक फोटोकॉपी
केवल वही खिलाड़ी ट्रायल्स में भाग लेने के पात्र होंगे, जो पूर्ण और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। एसोसिएशन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय का पाबंद रहने और दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए खिलाड़ियों को एसोसिएशन के अधिकारियों से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
ये भी देखे: चंडीगढ़: मुल्लांपुर स्टेडियम में सामान बेचने वालों की मनमानी, जाने पूरा मामला