68 यात्रियों को लेकर चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो विमान में हुई तकनीकी ख़राबी

by Nishi_kashyap
तकनीकी ख़राबी

चेन्नई, 20 जून 2025: चेन्नई, 20 जून 2025: चेन्नई से मदुरै जा रहे इंडिगो एयरलाइन के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आई, जिस कारण फ्लाइट को वापस चेन्नई रवाना होना पड़ा।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एअरलाइंस के प्लेन के पायलट को तकनीकी खराबी होने के बारे में पता चला, जिसने फिर चेन्नई वापस लौटने की अनुमति माँगी।

सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विमान में करीब 68 यात्रि मौजूद थे। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया। इस मामले से संबंधित इंडिगो की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह भी पढ़े: UP News: गाय ने जन्मा एक अनोखा बछड़ा ! देवी का अवतार मानकर लोग कर रहे पूजा

You may also like