35
नई दिल्ली, 20 जून 2025: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज क्लासरूम घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) के दफ्तर पहुंचे। उन पर आरोप है कि आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में करीब 2000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।
एसीबी ने इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। सिसोदिया को 9 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे तब नहीं आए। इसके बाद उन्हें 20 जून के लिए दूसरा समन जारी किया गया। आज की पूछताछ में एसीबी अधिकारी क्लासरूम निर्माण की निविदाओं और खर्चों से जुड़ी तफ्तीश करेंगे।
ये भी देखे: सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, 2,000 करोड़ के घोटाले में मामला दर्ज