Haryana News: रोडवेज कर्मचारियों ने लिया हड़ताल खत्म करने का फ़ैसला, इस सहमति पर राज़ी हुए रोडवेज कर्मचारी

by Nishi_kashyap
हड़ताल

फतेहाबाद,20 जून 2025: यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। रोडवेज बस के परिचालक के साथ मारपीट के मामले में रोडवेज कर्मचारियों ने बीते दिनों से चक्का जाम किया हुआ था। आखिरकार तीन दिन बाद फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारियों की ये हड़ताल खत्म हो चुकी है। हरियाणा रोडवेज के द्वारा बीते दिन यानी शुक्रवार को सिरसा, हिसार और फतेहाबाद तीन जिलों में हरियाणा रोडवेज की बसों का चक्का जाम किया गया था। और पूरे प्रदेश में इस हड़ताल के बारे में जानकारी भी पहुँचाई गई थी। लेकिन फतेहाबाद डीसी के साथ हुई मीटिंग के बाद देर शाम को रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।

रोडवेज सांझा मोर्चा के सदस्य राजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की अग्रोहा में रोडवेज बस के परिचालक के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है, बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने दो से तीन दिन के समय की माँग की है। इसलिए रोडवेज सांझा मोर्चा हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। इस हड़ताल के खत्म होने से यात्रियों को हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़े: हरियाणा में 6 दिन पड़ेगी बारिश की बौछारें, मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट

You may also like