पंजाब, 20 जून 2025: पंजाब के स्कूलों में चल रही छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला सामने आया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने 126 क्लर्कों को सीनियर असिस्टेंट के पद पर प्रमोट किया है। शिक्षा विभाग के इस बड़े फैसले से केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता ही नहीं बढ़ेगी बल्कि कर्मचारियों को बेहतर सेवाएँ देने की भी प्रेरणा मिलेगी।
प्रेस बयान में स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया की इन क्लर्कों का प्रमोशन करने से जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के कार्यालयों में सीनियर असिस्टेंट के सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा। जो बेहतर प्रशासन देने की दिशा में एक बड़ा और जरूरी कदम है। जो क्लर्क प्रमोट हुए हैं, हरजोत सिंह बैंस ने उन्हें इस अवसर का लाभ उठाने साथ ही अपने प्रदर्शन को ओर ज्यादा बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़े: यूपी में शुरू हुआ बारिश का दौर,कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी