नई दिल्ली, 19 जून 2025: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार, 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह 15 जून को पेट में संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत अब बेहतर है, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉ. एस. नंदी और डॉ. अमिताभ यादव ने पहले हेल्थ अपडेट में बताया था कि सोनिया को पेट के संक्रमण के कारण भर्ती किया गया था, जिसका इलाज सफल रहा। उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा था, और गुरुवार को उन्हें छुट्टी देने की योजना थी। डॉक्टरों ने कहा कि उनका इलाज आगे भी जारी रहेगा, और उनकी सेहत की बारीकी से निगरानी की जाएगी।
इससे पहले, 7 जून को भी सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई थी, जब वह निजी दौरे पर शिमला में थीं। उस दौरान उन्हें शिमला के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। दिल्ली लौटने के बाद उनकी नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी देखे: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस