Chardham Yatra: 32 लाख श्रद्धालु पूरी कर चुके हैं अपनी चारधाम यात्रा

by Nishi_kashyap
चारधाम

उत्तराखंड,19 जून 2025: चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह तेज़ी से बढ़ रहा है। आपको बतादें की अब तक 32 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा में अब तक तकरीबन 32 लाख भक्त पहुँच चुके हैं। साथ ही श्रद्धालु अब चारधामों के साथ साथ मंदिरों व तीर्थ स्थलों पर भी पहुँच रहें हैं। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग की तरह अन्य स्थानों पर भी आर्थिक गतिविधियाँ तेज होती नज़र आ रही है। इसके अलावा इस वर्ष रुद्रप्रयाग के कार्तिक स्वामी मंदिर में मई महीने तक 57,863 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ चुके थे।

2021 में यहां 15735 यात्री पहुंचे थे। 2024 तक तीर्थयात्रियों की संख्या 228837 तक पहुंच गई थी। जबकि जागेश्वर धाम में 15 जून तक 56423 यात्री दर्शन कर चुके थे। इससे पहले 2024 में यहाँ 2. 08,073 भक्तों ने दर्शन किए थे। इसी तरह राज्य के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

इसके अलावा बतादें कि इस यात्रा में चारधाम और हेमकुंड के लिए कुल रजिस्ट्रेशन का आकड़ा 44 लाख के पार जा चूका है। इसमें यमुनोत्री धाम के लिए 7,13,456 केदारनाथ के लिए 1443513 बदरीनाथ के लिए 1336923 , गंगोत्री के लिए 780554 और हेमकुंड के लिए 169180 पंजीकरण हुए हैं, जिसमें से अब तक 32 लाख श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा मार्ग पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। बतादें की सीएम धामी लगातार, ओर तीर्थ स्थलों और धामों के भी प्रचार पर जोर देते रहे हैं, ताकि इन क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को तेज किया जा सजे विधियां तेज हो सके।

यह भी पढ़े: Punjab News: सीएम भगवंत मान ने की लोगों से ये ख़ास अपील

 

You may also like