अब एक करोड़ रुपये की गाड़ी में घूम रही वायरल गर्ल मोनालिसा, म्यूजिक वीडियो हुआ पॉपुलर

by Manu
मोनालिसा

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की 16 साल की मोनालिसा भोंसले महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों और मुस्कान के कारण वायरल हुई थीं। अब वह अपनी नई उपलब्धियों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका पहला म्यूजिक वीडियो “सादगी” रिलीज हुआ, जिसमें वह गायक-गीतकार उत्कर्ष शर्मा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, और दर्शक उनकी खूबसूरती और अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।

महाकुंभ में एक साधारण माला बेचने वाली लड़की से रातोंरात स्टार बनने वाली मोनालिसा अब लग्जरी कार में यात्रा करती दिख रही हैं। कुछ इंस्टाग्राम पेजों ने दावा किया है कि उनकी कार की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है। हाल ही में एक वीडियो में मोनालिसा को काली कार में बैठे देखा गया, जहां एक व्यक्ति उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। उनके प्रशंसक उनकी इस कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपनी कमाई को लेकर कहा, “बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा से थोड़ा-बहुत आ रहा है। अगर लोगों की बात सच हो जाए, तो करोड़ों-अरबों भी आएं तो अच्छा है।” हालांकि, उन्होंने पहले 10 करोड़ रुपये की कमाई के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि अगर इतना कमा लिया होता, तो वह घर पर होतीं, न कि माला बेच रही होतीं।

ये भी देखे: Sanoj Mishra Arrested: वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर देने वाले डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार

You may also like