Punjab Politics: अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए ये दो दिग्गज नेता

by Manu
कांग्रेस रजनीश मित्तल शैंटी

चंडीगढ़, 16 जून 2025: Punjab Politics: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो बड़े नेता, राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी, ने अकाली दल का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

यह कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कामयाबी है, वहीं अकाली दल के लिए यह रणनीतिक रूप से बड़ा नुकसान माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने चंडीगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की।

राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह का कांग्रेस में शामिल होना लुधियाना पश्चिम सीट पर पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर सकता है। यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब पंजाब में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है और सभी पार्टियां अपनी ताकत दिखाने में जुटी हैं।

यह बदलाव न केवल लुधियाना, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र की सियासत को प्रभावित कर सकता है। इससे कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर और ताकत मिलने की उम्मीद है।

ये भी देखे: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट

You may also like