फिरोजाबाद,16 जून 2025: यूपी के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक शख्स अपने नाना के घर आया हुआ था। इस दौरान उसकी किसी बात को लेकर नाना के साथ बहस हो गई। इसके बाद वो गुस्से में बिजली की पोल पर चढ़ गया और फिर बिजली की तारों के बीच लेट गया। उसने हंगामा करना शुरू किया जिससे सारे लोग उसे देखने के लिए इकठ्ठा हो गए। इसकी जानकारी तुरंत बिजली विभाग को दी गई और लाइन कटवाई गई।
बिजली की तारों पर लेट कर किया हंगामा
उत्तर-पूर्व दिल्ली का रहने वाला (38) साबिर राज मिस्त्री का काम करता है। उसका ससुराल और ननिहाल दोनों ही फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ इलाके के कश्मीरी गेट मोहल्ले में है। वह कुछ दिन पहले ही यहाँ आया था। इस बीच उसकी अपने नाना से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद वह बिजली की तारों पर जाकर लेट गया। परिजनों द्वारा उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया गया और बिजली कटवाई गई और इस मामले की जानकरी पुलिस को जानकारी दी गई।
बिजली की तारों पर चढ़ी थी प्लास्टिक
बार-बार परिजन उसे नीचे आने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़ा रहा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। बिजली की तारों पर प्लास्टिक चढ़ी हुई थी, जिस वजह से साबिर को करंट नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है की साबिर नशे का आदि है और मानसिक रूप से बीमार है।
यह भी पढ़े: UP News: सगे भाइयों समेत तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत, गाँव में छाया सन्नाटा