बुलंदशहर,16 जून 2025: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से एक अनोखा मामला सामने आया है। बतादें की बुलंदशहर की रीता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले भी उसकी दो बेटियाँ हैं। अब नए प्रसव के बाद उनकी बेटियों की संख्या पाँच हो गई है। इस अनोखे प्रसव की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और तीनों बच्चियों को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है।
डॉक्टरों की सूझबूझ से टला बड़ा जोखिम
रीता के पति सोनू ने बताया कि उसने कभी सोचा भी नहीं था की उसे एक साथ तीन बेटियाँ मिलेंगी। उसने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने डिलीवरी को सफल बनाया।
इसके अलावा लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने इस अनोखे मामले को ‘रेयर केस’ करार दिया और बताया कि पूरी चिकित्सकों की टीम ने सावधानी बरत ते हुए प्रसव कराया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस तरह के केस में ज़रा भी लापरवाही महँगी पड़ सकती है। उनका कहना था की पूरे मेडिकल स्टाफ ने इस चुनौतीपूर्ण मामले को बखूबी संभाला।
इलाके में चारों ओर खुशी की लहर
इस अनोखी घटना के बाद लखावटी इलाके में चारों ओर खुशी का माहौल है। लोग रीता और उसके नवजातों को देखने अस्पताल पहुँच रहे हैं। इस अनोखे मामले को स्थानीय लोग ‘ईश्वर का आशीर्वाद’ मान रहे हैं।
यह भी पढ़े: UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान से अचानक निकलने लगा धुआँ, टला बड़ा हादसा