The Killing Call: सिद्धू मूसेवाला पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सुनवाई आज

by Manu
सिद्धू मूसेवाला

चंडीगढ़, 16 जून 2025: पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है, उनकी जिंदगी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद चल रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री को बीबीसी ने बनाया है, जिसे 11 जून को रिलीज करने की योजना थी। लेकिन सिद्धू के पिता, बलकोर सिंह, ने इसे रिलीज होने से रोकने के लिए मानसा कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बावजूद बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री के दो एपिसोड जारी कर दिए।

12 जून को कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने बीबीसी से 16 जून तक जवाब देने को कहा था। आज इस मामले में फिर से सुनवाई होनी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा है कि वे इस मामले में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

यह भी देखे: Sidhu Moosewala Birthday: सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर उनके 3 नए गाने रिलीज

You may also like