यूपी,16 जून 2025: रविवार यानि कल का दिन लोगों के लिए राहत देने वाला रहा। बीते कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे। रविवार के दिन हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत की साँस दी। यूपी के कई जिलों में कल हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच सभी लोग मॉनसून के इंतजार में है।
मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है। मौसम विभाग का कहना है की आज से आने वाले कुछ दिनों तक यूपी के कई जिलों में तेज और हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
यूपी में पड़ेगी बारिश की बौछारें
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,18 जून तक यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है। साथ ही आपको बतादें की 16 जून को मौसम विभाग ने यूपी के 51 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
यूपी के इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमेठी, महोबा, अमरोहा, ललितपुर, जालौन, एटा, आगरा, औरैया, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, रामपुर, बिजनौर, बदायूं, झांसी, जालौन, महोबा, मैनपुरी, अलीगढ़, बुलंदशहर, इटावा, औरैया आदि में आज बारिश संभावना है।
कब शुरू होगी मॉनसूनी बारिश
बतादें की मौसम विभाग ने 18 जून के बाद यूपी में भारी बारिश की सुचना जारी की है। ये आशंका है की मॉनसून बिहार से होते हुए 18 जून तक यूपी के जिलों तक पहुँचेगा। इसके बाद यहाँ भारी बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अपडेट, इन पदों की भर्ती पर जल्द जारी होगा विज्ञापन