हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अपडेट, इन पदों की भर्ती पर जल्द जारी होगा विज्ञापन

by Nishi_kashyap
भर्ती

हरियाणा,15 जून 2025: हरियाणा के युवा जो पुलिस भर्ती का बेसबरी के साथ इतंजार कर रहे है उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस में 5600 पुरुष और महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी मंजूरी HSSC को दे दी है। अब इस पुलिस भर्ती के लिए सीईटी-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 16 अगस्त 2024 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पुलिस भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती के लिए जो युवा पहले आवेदन कर चुके है उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही CET पास करने वाले नए आवेदक भी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। पहले लिखित परीक्षा में सिर्फ पदों की संख्या के 4 गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, लेकिन अब 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान किया जाएगा।

यह भी पढ़े:  नायब सैनी की बड़ी सौगात, इन परिवारों को हर महीने मिलेंगी ₹9,000 पेंशन

You may also like