27
उत्तराखंड,15 जून 2025: उत्तराखंड के चमोली में एक हादसे की बड़ी खबर सामने आई है बतादें की रविवार दोपहर को चमोली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के नजदीक एक कार खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से 250 मीटर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है की कार में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन राम(54) पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम -पास्तोली थराली और दिनेश चन्द्र जोशी(60) पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े: UP News: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग की मौत