अमरोहा,15 जून 2025: अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-24 पर जुबिलेंट फैक्ट्री के नज़दीक बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों युवकों की मौत हो गई।
हादसे के बाद लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
इस दर्दनाक हादसे के बाद हाईवे पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के बाद कई अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए, जिससे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने क्रेन से हटवाया ट्रैक्टर, यातायात बहाल
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर को हटवाया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर जाम खुलवाने का काम शुरू किया गया।
मृतकों की नहीं हुई पहचान
पुलिस का कहना है की हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। उनकी पहचान बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता करने की कोशिश की जा रही है। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
यह भी पढ़े: NEET परीक्षा में उम्मीद से कम अंक आने पर छात्र ने उठाया ये बड़ा क़दम