केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत 7 लोगों की मौत

by Nishi_kashyap
हेलिकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंड ,15 जून 2025: केदारनाथ के नजदीक गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पायलट समेत 7लोगों की जान चली गई। बतादें की मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा रविवार यानि आज सुबह 5.30 बजे के क़रीब हुआ।

बताया जा रहा है की यह हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। शुरुआती जाँच में मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को हादसे का कारण माना जा रहा है।

घास काट रही महिलाओं ने दी जानकारी

इस दुखद हादसे की सुचना गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है। फ़िल्हाल राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में करीब सात लोगों की मौत हुई है। जिनमें एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। दो लोग उत्तराखंड के भी इस हादसे का शिकार हुए। मृतकों में श्रद्धा जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं।

इन जगहों के हैं मरने वाले

हेलीकॉप्टर में सवार यात्री महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और गुजरात के बताए जा रहें हैं। राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “X” पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

इससे पहले सात जून को क्रैश हुआ था हेलिकॉप्टर

इससे पहले, सात जून को केदारघाटी में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। तकनीकी खराबी आ जाने के कारण हेलिकॉप्टर की सड़क पर आपातकालीन स्थिति में लैंडिंग करवानी पड़ी थी। राहत की बात यह थी कि इसमें सभी लोग सुरक्षित थे।

यह भी पढ़े:  ‘अब इन बच्चों को कौन संभालेगा’, बंदरों के डर में जान गवा बैठा पाँच बच्चों का पिता

You may also like