मुजफ्फरनगर,15 जून 2025: पुलिस ने फेसबुक के जरिए फर्जी फल और सब्जी विक्रेता कंपनी के नाम से पेज बनाकर ग्राहकों से लगभग 50 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले दो ठगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पुलिस ने चार पासबुक, 9 सिम कार्ड, तीन मोबाइल, तीन चेक बुक और एक लैपटॉप बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपियों से बरामद की ये चीजें
मुजफ्फरनगर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान फल व सब्जी के नाम पर करीब 50 लाख रुपए से ज़्यादा की ठगी करने वाले दो ठगों का खुलासा किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की, “थाना साइबर पुलिस ने फल व सब्जी के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों अहमद नवाज पुत्र मोहम्मद उमर और अमन पुत्र मोहम्मद चांद को खतौली से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पुलिस ने 4 पासबुक, 3 चेक बुक, 9 सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किए हैं।”
इस तरह करते थे ठकी
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया की ,“पकड़े गए आरोपियों ने फेसबुक पर फ्रूट ट्रेडर्स कंपनी, अमन फूड्स कंपनी, सईद ट्रेडिंग कंपनी होलसेल, फ्रूट एंड वेजिटेबल राइस पोर्टल जैसे कई नामों से पेज़ बनाए हुए थे, जिसके माध्यम से 2020 से अब तक करीब 50 लाख रुपए से ज़्यादा की ठगी कर चुके हैं।”
महाराष्ट्र में भी दर्ज हैं केस
बतादें की दोनों आरोपी ठगों पर महाराष्ट्र में भी केस दर्ज़ किए गए है। शातिर आरोपी सब्जी-फल बेचने के नाम पर अपने खाते में कुछ रकम जमा करवा लेते थे और फिर उसके बाद अपने नंबर को बंद कर देते थे। पैसे देने वाले व्यक्ति उनसे संपर्क करते तो संपर्क नहीं हो पाता था। यह लोग लगातार लोगों से ठगी करते रहे हैं, बताया जा रहा है की ठगों द्वारा 2020 से अब तक 50 लाख से ज्यादा की ठगी की जा चुकी है।
यह भी पढ़े: UP News: जेवरात समेत 15 लाख रुपये और चार साल के बेटे को लेकर फ़रार हुई अधिवक्ता की दूसरी पत्नी