यूपी,15 जून 2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार और लू ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोग बेसबरी से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। क्यूंकि गर्म हवाओं ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना रखा है। सभी की निग़ाहें टकटकी लगाए आसमान को देख रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर बड़ी सुचना जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा जारी सुचना के अनुसार अब यूपी के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से यूपी के मौसम में बदलाव आएगा और हल्की व् तेज बारिश भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यूपी में इस दिन से शुरू होगी बारिश की बौछारे
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून 16 से 18 जून के बीच बिहार में दस्तख़ देगा। उसके बाद यूपी में पहुँचेगा।18 जून के बाद कभी भी मॉनसून यूपी में दस्तख़ दे सकता है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
इसके अलावा मौसम विभाग से मिलीं जानकारी के अनुसार आज पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस बिच बिजली चमकने और बादल गरजने के भी आसार हैं। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएँ चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जाहिर की है।
आज इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कानपुर, लखनऊ, मेरठ, उन्नाव, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, रायबरेली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, अमेठी, बस्ती, मऊ, सिद्धार्थ नगर, बलिया, बलरामपुर, सुल्तानपुर, औरैया, अयोध्या, इटावा में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़े: UP News: एक तरफ बारिश से लोगों को राहत मिली, वहीं आसमानी बिजली गिरने से थम गई इन लोगों की सांसे