WTC Final 2025 Match Result: SA Beat AUS: दक्षिण अफ्रीका ने 2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर (SA Beat AUS) पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि उन्होंने 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले उन्होंने 1998 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। लॉर्ड्स, लंदन में 11-14 जून 2025 को खेले गए इस फाइनल में एडन मार्करम की शानदार शतकीय पारी ने दक्षिण अफ्रीका को चैंपियन बनाया।
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका ने 83.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 282 रन बना कर खिताब अपने नाम किया। एडन मार्करम ने 207 गेंदों में 136 रन (14 चौके) की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 134 गेंदों में 66 रन (5 चौके) बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की अहम साझेदारी की।
मार्करम ने अपनी पारी के अंत तक डटकर बल्लेबाजी की और जब वे आउट हुए, तब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 6 रन चाहिए थे। अंत में काइल वेरिन ने विजयी रन बनाए।
WTC Final 2025 मैच का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी: 212 रन (56.4 ओवर), स्टीव स्मिथ 66 रन, कगिसो रबाडा 5/59।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी: 138 रन (57.1 ओवर), टेंबा बावुमा 36, डेविड बेडिंगहैम 45, पैट कमिंस 6/28। ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की बढ़त मिली।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी: 207 रन (65 ओवर), मिशेल स्टार्क 58, एलेक्स कैरी 43, कगिसो रबाडा 4/59, लुंगी नगिदी 3/38।
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी: 282/5 (83.4 ओवर), एडन मार्करम 136, टेंबा बावुमा 66, मिशेल स्टार्क 2/53।
ये भी देखे: WTC Final 2025 जीतने के कगार पर SA, क्या हटा पाएगा चोकर्स का टैग?