लखनऊ,13 जून 2025: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान क्रैश हादसे के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच आने-जाने वाली दो उड़ानों को निरस्त कर दिया गया था। जिन्हें बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया।
अहमदाबाद में विमान क्रैश हादसे के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच आने-जाने वाली दो उड़ानों को निरस्त कर दिया गया था। शाम को अहमदाबाद एयरपोर्ट खुल जाने पर सेवाओं को बहाल कर दिया गया। वहीं, कनेक्टिंग उड़ानों के यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवा लिए थे। इस असुविधा से यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अहमदाबाद में मौजूद सरदार वल्लभ भाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को प्लेन क्रैश हादसे के बाद दोपहर में बंद कर दिया गया था। इस सुचना के बाद लखनऊ से अहमदाबाद के बीच संचालित होने वाली सभी फ्लाइट सेवाएँ रद्द कर दी गई थी। इससे लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6968 रात 8ः05 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल दो घंटे देरी से किया गया।
शुक्रवार सुबह की उड़ानें रहीं सामान्य
लखनऊ अहमदाबाद के बीच सुबह आने-जाने वाली विमान सेवाएँ सामान्य रूप से संचालित हुईं। लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई-142 सुबह सवा सात बजे रवाना होकर सुबह 8ः54 बजे अहमदाबाद में लैंड हुआ। इंडिगो की उड़ान 6ई-6244 सुबह 6ः50 बजे टेकऑफ कर सुबह 8ः50 बजे अमौसी एयरपोर्ट 10 मिनट देरी से पहुँचीं।
यह भी पढ़े: UP News: टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को सीएम योगी ने किया सम्मानित