मुंबई से लंदन जा रहा विमान तीन घंटे तक आसमान में घूमती रही, फिर वापस लौटी

by Manu
दिल्ली से बाली फ्लाइट

मुंबई, 13 जून 2025: मुंबई से लंदन (हीथ्रो) जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI129, जो बोइंग 777-300ER (रजिस्ट्रेशन VT-ALJ) थी, 13 जून 2025 को सुबह 5:39 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, विमान ने लगभग 3,000 किलोमीटर की उड़ान भरी और अरब सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद सुबह 8:45 बजे मुंबई में सुरक्षित लैंड कर लिया।

मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को इस वजह से वापस बुलाया गया

एयर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया है। इजरायल द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन राइजिंग लायन” के तहत 13 जून की सुबह तेहरान में दो परमाणु और छह सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद ईरानी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यह कदम उठाया। इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई के डर से अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। इस कारण मध्य पूर्व के हवाई मार्ग प्रभावित हुए, और कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा या वापस बुलाना पड़ा। इसी के चलते मुंबई से लंदन जानी वाली इस फ्लाइट को वापस बुलाया गया।

एयर इंडिया ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि वह प्रभावित यात्रियों के लिए होटल, भोजन और परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्री चाहें तो अपनी बुकिंग रद्द कर रिफंड ले सकते हैं या वैकल्पिक तारीखों के लिए नई बुकिंग कर सकते हैं। एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है और कहा कि वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों (जैसे तुर्की या सऊदी अरब के ऊपर से) की व्यवस्था कर रही है।

ये भी देखे: अहमदाबाद विमान क्रैश पर Air India का आया बयान, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

You may also like